ताज़ा ख़बरें

*कंठ कोकिला लता मंगेशकर को सद्भावना मंच सदस्यों ने गीतों के माध्यम से किया याद*

खास खबर

*कंठ कोकिला लता मंगेशकर को सद्भावना मंच सदस्यों ने गीतों के माध्यम से किया याद*

खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर सर्वकालिक महान महिला गायिका, बॉलीवुड की कंठ कोकिला और सबसे प्रिय प्रतिष्ठित आवाज, भारत की महान गायिका लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर मंच सदस्यों व्दारा उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर की आवाज़ सिर्फ उनकी ही पहचान नहीं है। उनकी आवाज़ के दिव्य स्पर्श से रसों को, भावों को भारतीय संगीत के तमाम राग-रागनियों को चेहरों में ढलते महसूस किया जा सकता है। लता मंगेशकर के गाये सैकड़ों गीतों को सुनने के बाद यह कहा जा सकता है कि उनकी आवाज़ मनुष्य के भीतर छुपी की आत्मा को जगाती है। आदि सदस्यों ने अपने विचारों के मध्य श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं मंच के अनेक सदस्यों ने उनके गाये गीतों को कराओके पर गाकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, नारायण फरकले, तिलोक चौधरी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, अर्जुन बुंदेला, अनुप शर्मा, जीडी सराफ, अशोक पारवानी, सतीश मुदीराज, संतोष सोनी, कैलाश शर्मा, काव्यांश जोशी, अर्चना जोशी, आकांशा सिसोदिया, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचारों के मध्य श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं मंच के अनेक सदस्यों ने उनके गाये गीतों को कराओके पर गाकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित की ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!