
कार्यालय नगर पालिका परिषद, डबरा
जिला – ग्वालियर (म.प्र.)
// अपील //
नगर पालिका परिषद, डबरा द्वारा नगर की आम जनता से निम्नलिखित विषयों में सहयोग की अपील की जाती है—
निकाय द्वारा जारी संपत्तिकर, जलकर एवं अन्य करों के बिल समय पर जमा कर नगर विकास कार्यों में सहयोग करें।
जल ही जीवन है—जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें एवं जल संरक्षण अपनाएँ।
भवन स्वामी अपने-अपने भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाकर जल स्तर बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।
नगर पालिका की भूमि एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें।
नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। घर/प्रतिष्ठान से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को पृथक-पृथक कर निर्धारित डिब्बों में ही डालें।
जन्म-मृत्यु का पंजीयन समय पर कराएँ तथा नगर पालिका से कम्प्यूटरीकृत जन्म/मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।
नगर पालिका से अनुमति प्राप्त कर ही भवन निर्माण करें।
शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
नगर में वृक्षारोपण कर नगर को हरा-भरा बनाने में सहयोग प्रदान करें।
(श्रीमती लक्ष्मी-पूरनसिंह)
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद, डबरा
(श्री सतेंद्र दुबे)
उपाध्यक्ष
नगर पालिका परिषद, डबरा
(सुश्री साक्षी वाजपेयी)
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद, डबरा














