ताज़ा ख़बरें

*राष्ट्र प्रथम का भाव जागरण हो- धनंजय जी कुलकर्णी*

खास खबर

*राष्ट्र प्रथम का भाव जागरण हो- धनंजय जी कुलकर्णी*
*कालाआम खुर्द मंडल हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ*
गुरुवार को कालाआम खुर्द मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सकल हिन्दू समाज के द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न किया गया , जिसमे मुख्य वक्ता संघ के मा, विभाग संघचालक धनंजय जी कुलकर्णी एवम कालिघोडी आश्रम के संत पंकज मुनि जी तथा वक्ता श्रीमती अंकिता कारपेंटर दीदी सहित बड़ी संख्या में सात ग्राम हिरापुर, मीरपुर, कालाआम खुर्द, कालाआम कला , मर्दानी, पिपलटोला, असरफनगर के हिन्दू समाज जन उपस्थित हुए, कार्यक्रम की सुरुआत भारत माता के पूजन से की गई हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा हिंदुत्व की अवधारणा ओर पंच परिवर्तन पर जोर दिया गया

मुख्य वक्ता कुलकर्णी जी ने अपने व्याख्यान में संघ की सौ वर्षों की यात्रा से अवगत कराते हुए कहा कि उपहास से आरम्भ हुआ संघ कार्य की आज समाज मे स्वीकार्यता बढ़ी है , संघ के विचार ही समाज के विचार बने ऐसा प्रयास शाखाओं के माध्यम से निरंतर चलता आ रहा है , संघ की शाखाओं में व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण का कार्य किया जाता है समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भारत माता के प्रति सुद्ध सात्विक प्रेम का होना आवश्यक है , इस जन्मभूमि से हमे बहुत कुछ मिलता है इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा और अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए स्व के भाव का जागरण करना होगा, हमारे देश को विश्व स्तर पर आगे बढ़ाने में हिन्दू समाज का ही योगदान रहेगा देश का वर्तमान और स्वर्णिम भविष्य हिन्दू समाज के आदर्शों ओर सांस्कृतिक मूल्यों पर ही आधारित है उन्होंने आगे कहा कि हिंदुत्व के विचारों से ही राष्ट्र को परम वैभव पर स्थापित किया जा सकता है संगठित समाज ही विश्वगुरु भारत का सपना साकार कर सकता है
कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेश ओर नागरिक कर्तव्य पर समाज का विशेष ध्यान आकर्षित किया गया

*सामाजिक समरसता का दिखा अद्भुत संगम*
हिंदू सम्मेलनों के कार्यक्रमों में सभी जाति वर्ग एवं पथ के जनमानस का एक स्थान पर साथ मे एकत्रित होना एवम जातिवाद और भाषावाद से ऊपर उठकर कर समाज का अद्भुत संगम दिखाई दिया उपस्थित ग्रामीण जनों में उत्साह एवं हिंदुत्व की भावना का वातावरण दिखाई दिया एक संगत एक पंगत का वातावरण रहा
हिन्दू समाज की सभी जातियों के बड़े बुजुर्ग माता बहने ओर बच्चे पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहे , अंत मे समाज को देश प्रेम पर्यावरण संस्कृति मूल्यों , विश्व कल्याण, सामाजिक समरसता का संकल्प दिलाया गया एवम भारत माता की आरती के पश्चात समरसता भोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया
कार्यक्रम काआयोजन संत बाबूदास महाराज हिन्दू सम्मेलन समिती कालाआम खुर्द द्वारा किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!