जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
26 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 17 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 16.01.2026 को कुल 09 गिरफ़्तारी, 02 स्थाई, 30 जमानती वारंट 66 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 16.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना कोतवाली के आरोपी 01 शिवकुमार पिता इन्दर जाति गौंड उम्र 35 साल निवासी ग्राम अजंती मोघटरोड खंडवा, 02 गोलू उर्फ दिनेश पिता भीकाजी सावले जाति बलाही उम्र 50 वर्ष निवासी चंपातलाब खंडवा को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुये पकडा उसके कब्जे से एक डिस्पोजल ग्लास, आधा क्वाटर सफेद प्लेन शराब का तथा पानी का पाउंच जप्त किया गया। थाना जावर की आरोपिया कलाबाई पति गेंदालाल नायक उम्र 50 साल निवासी ग्राम ढौरानी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 1200 रूपय़े की जप्त की गई| उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1), 36बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 110 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 43100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 16.01.2026 को 26 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 14 प्रकरणों मे 19 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 05 प्रकरणों में 05 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,502 2 minutes read











