ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा नवोदय विद्यालय पंधाना मे यातायात व महिला संबंधित अपराधो के विषय पर बच्चों को किया गया जागरूक

खास खबर

खंडवा पुलिस द्वारा नवोदय विद्यालय पंधाना मे यातायात व महिला संबंधित
अपराधो के विषय पर बच्चों को किया गया जागरूक
खंडवा, 17 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में दिनांक 17.01.2025 को जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गेहलोद, सूबेदार धर्मेन्द्रसिह गौर, उनि राजेंद्र सोलंकी थाना पंधाना द्वारा यातायात व महिला सबंधित अपराधों के रोकथाम हेतु संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय पंधाना में लगभग 350 बच्चो को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, जिसके अंतर्गत यातायात संकेतो, यातायात नियमों, वाहन चलाते समय सावधानिया, वाहन से संबंधित कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाईसेंस आदि साथ रखे| नो पार्किंग, नो एन्ट्री मे वाहन प्रवेश न करे एवं आवश्यक रुप से टु व्हीलर, फोर व्हीलर चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करे एवं अपने परिवार को भी इसकी जानकारी दे, ताकि सडक दुर्घटनाओ से बचा जा सके। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही केसलेस योजना, राहवीर योजना सहित अन्य योजनाओ के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी निरी. सुलोचना गेहलोद द्वारा बच्चो एवं महिलाओ से संबंधित अपराधो एवं सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
जागरुकता के साथ-साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, सहायक उप-निरीक्षक विश्वास वानखेडे, सहायक उप-निरीक्षक रामेश्वर कसाना, सहायक उप-निरीक्षक गजेंद्र सिंह पवार और यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 74 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और ₹38900 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आम जनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!