
किशोर दा के प्रति दीवानगी, प्रसिद्ध हाई कोर्ट अधिवक्ता श्री ओझा परिवार सहित पहुंचे खंडवा।

किशोर दा की समाधि पर नमन कर गीतों के माध्यम से दी सुरमई श्रद्धांजलि।
खंडवा। गायक किशोर दा के प्रति प्रेम रखने वाले जोधपुर हाई कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता जितेंद्र ओझा सह परिवार किशोर दा की नगरी खंडवा पधारे, खंडवा के किशोर प्रेमियों के साथ किशोर दा की समाधि स्थल पर पहुंचकर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और किशोर स्मारक पर राजा शर्मा म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से किशोर दा के गीतों को गाकर सुरमयी श्रद्धांजलि भी अर्पित की समाजसेवी व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर स्मारक पर अधिवक्ता श्री ओझा ने अपने परिवार सहित किशोर दा के गीतों को गाकर उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं बहुत कम उम्र से किशोर दा के गीतों को पसंद करता हूं और उन्हें गाता हूं मेरी सुबह और रात्रि किशोर दा के गीत से ही शुरू होती है बहुत दिनों से इच्छा थी लेकिन दादा ने जब बुलाया तब चले आए, यहां आकर बहुत अच्छा लगा सरकार द्वारा समाधि के साथ एक अच्छा स्मारक भी बनाया गया है, यहां आकर मेरा सपना पूर्ण हुआ, पूरे देश के किशोर प्रेमी जो मांग उठा रहे है की किशोर दा को भारत रत्न मिले मे भी देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि किशोर दा को भारत रत्न के साथ उनके पुस्तेनी मकान को संगीत का मंदिर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने राजा शर्मा के साथ पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने आज इस महफिल में संगीत बिखेरा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा के स्मारक पर किशोर दा के गाए पल पल दिल के पास, याद करेगी दुनिया, जय जय शिव शंकर,
मेरे सपनों की रानी, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे जैसे कई गीत गाकर किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को दोपहर में संगीत की इस महफिल मैं जोधपुर से पधारे अधिवक्ता जितेंद्र ओझा, मिनी किशोर राजा शर्मा, सुनील सोमानी, ईश्वर डिंडोरै, सुनील जैन, संजय मुदीराज, भीमराव अटकले, सुशांत सिंह गीते सीमा जोशी, सीमा लोणारै सहित कई किशोर प्रेमियों ने उपस्थित होकर गीतों की प्रस्तुति दी।









