
असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने किया कलेक्टर का सम्मान।
खंडवा।जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत जल संरक्षण में देश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्टर ऋषव गुप्ता का असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा कलेक्टर कार्यालय में सम्मान किया गया। समाजसेवी व पत्रकार सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर देवास जिले के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष पंडित प्रमोद मेहता के नेतृत्व में उपस्थित रहा।कलेक्टर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर साधना न्यूज़ के स्टेट पॉलिटिकल एडिटर जिग्नेश पटेल ने कलेक्टर गुप्ता की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे जिले का सौभाग्य है कि श्री ऋषभ जी गुप्ता के हाथों में प्रशासनिक तंत्र की कमान हैं,जिनके द्वारा तत्परता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही आमजन के लिए सहजता से हर समय उपलब्ध रहते हैं।इस अवसर पर साधना न्यूज़ के स्टेट पॉलिटिकल एडिटर जिग्नेश पटेल, सुनील जैन, सुमित काले,महेश पटेल,रोहन राठौर, देवास के वरिष्ठ पत्रकार पंडित प्रमोद मेहता, कन्नौद राजेंद्र योगी बागली, दुर्गेश पवार, पुष्पेंद्र सारदीया, दीपक वर्मा सहित खंडवा और देवास असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्टस यूनियन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।











