
शहर की स्कूल और विद्यालयों में सांसद खेल महोत्सव का चल रहा शानदार आयोजन।
संत लक्ष्मण चैतन्य स्कूल
टीम ने फाइनल पर जमाया कब्ज़ा।
खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा में स्कूल, विद्यालयो के साथ खेल मैदानो पर सांसद खेल महोत्सव का शानदार आयोजन चल रहा हे। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं एवं युवा युवा बड़े उत्साह के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। एंजेल्स प्लेनेट स्कूल में आयोजित संकुल स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबलों में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की उपस्थिति में शनिवार को रोमांच, उत्साह और खेल भावना का अद्भुत संगम खेल का प्रस्तुत हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्कूल के पूरे मैदान में खिलाड़ियों की फुर्तीली चालें, दमदार रेड, सुपर टैकल और अनुशासित खेल देखकर दर्शकों में जोश की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबला संत लक्ष्मण चैतन्य स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल अमलपुरा के बीच खेला गया, जिसमें संत लक्ष्मण स्कूल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की।प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खेल प्रभारी दिनेश पालीवाल, चारुलता मंगल यादव, हरीश कोटवाले, स्कूल संचालक रितेश गोयल, प्रमोद पुरी, प्रवक्ता सुनील जैन सागर आरतानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। प्रतियोगिता कार्यक्रम में सूरजकुंड संकुल प्राचार्य डॉ संजय निंभोरकर ने अपने स्वागत उद्बोधन में सांसद श्री पाटिल का इस आयोजन के लिए आभार मानते हुए पूरी प्रतियोगिता का प्रतिवेदन वाचन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के पुष्प-गुच्छ स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव के मार्गदर्शक सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा की
कोई भी खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। आज के खिलाड़ियों की ऊर्जा और जज़्बा बताता है कि हमारे युवा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरा सकते हैं। सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे देश के लोकसभा क्षेत्रो में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय कदम है, ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक सोच को जन्म देते हैं। स्कूल डायरेक्टर प्रमोद पुरी ने खेलों द्वारा व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला, जबकि प्राचार्य श्रीमती डोना ईम्स ने टीमवर्क और कठिन परिश्रम के महत्व को रेखांकित किया।
इस प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों —
अरविंद कुमार-नितिन कुमार, संत लक्ष्मण, लिटिल फ्लावर, कृष्णा एकेडमी, हाई स्कूल गणेशगंज, बड़गांव माली, जसवाड़ी अमलपुरा
सहित कई स्कूली टीमों ने जोशपूर्ण सहभागिता निभाई।प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक
वर्ग में विजेता संत लक्ष्मण चेतन्य एकेडमी स्कूल, उप विजेता पी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल अमलपुरा रही।अंडर–19 बालिका वर्ग में विजेता बड़गांव माली, उप विजेता एंजेल्स प्लैनेट स्कूल रही। अंडर- 17 बालक वर्ग में विजेता अरविंद कुमार, नितिन कुमार स्कूल, उप विजेता पीएम श्री अमलपुरा रही। संकुल प्राचार्य द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद सांसद श्री पाटिल एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी और गर्व देखते ही बनता था। एंजेल्स प्लेनेट स्कूल में आयोजित यह संकुल स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में अत्यंत सफल सिद्ध हुई। उत्कृष्ट प्रबंधन, शानदार समन्वय और ऊर्जावान प्रतिभागिता ने इस आयोजन को एक यादगार उपलब्धि बना दिया। आयोजित प्रतियोगिता में सांसद श्री पाटिल स्कूल डायरेक्टर प्रमोद पुरी डर दर्पण सकलेचा स्कूल प्राचार्य डोना ईम्स संकुल खेल प्रभारी सीमा दाते, ज्योति वालंजकर, दीपक कुमरावत, खेल कोच आदेश पाल श्री चौरसिया एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।










