ताज़ा ख़बरें

गांवो में पानी की समस्या के निदान के लिए सांसद श्री पाटिल ने सांसद निधि से 20 ग्रामों के लिए टेंकर किये वितरित।

खास खबर

गांवो में पानी की समस्या के निदान के लिए सांसद श्री पाटिल ने सांसद निधि से 20 ग्रामों के लिए टेंकर किये वितरित।

खंडवा। चुने हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जहां क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय एवं प्रदेश के मंत्रियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की सौगात लाकर क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की जल समस्या के निदान के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सांसद निधि के माध्यम से 20 ग्रामों के लिए टेंकरो की स्वीकृति प्रदान की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को सांसद निवास पर 20 ग्रामों के सरपंचों सचिवों के साथ जनप्रतिनिधियों को बुलाकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने टैंकरों का पूजन कर उन्हें सरपंच सचिवों को सोंपा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी टैंकरों को सांसद श्री पाटिल ने हरी झंडी दीखाकर गांव की ओर रवाना भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, तपन डोंगरे, सागर आरतानी,चंद्रेश पचौरी अनूप पटेल, दिनेश पालीवाल, पुनीत चौरसिया, अशोक पटेल, प्रशांत मिश्रा, तेजेंद्र बाथम, जितेंद्र सिसोदिया, संटी चौबे के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं ग्राम के सरपंच सचिव भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!