जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
10 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 17 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 16.11.2025 को कुल 09 गिरफ़्तारी, 07 जमानती वारंट थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 16.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना पंधाना के आरोपी दिपक पिता भगवान पगारे जाति चमार उम्र 30 साल निवासी मेटावल के कब्जे से अवैध 60 लीटर कच्ची हाथ नही महुआ शराब कीमती 6000/- रुपये एवं एक मो.सा.क्र. MP12MY9998 कीमती 50000 रूपये कुल 56,000 रुपये का विधिवत पंचानी के समक्ष जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.11.2025 को थाना पदमनगर के आरेापी गणेश पिता दशरथ कुशवाह उम्र 44 साल निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना पंधाना के कब्जे से थैली मे रखे देशी प्लेन मदिरा शराब के 18 क्वाटर कीमती करीबन 2160/-रुपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी देवीसिह पिता विजय तंवर जाति बंजारा उम्र 19 साल निवासी मोहन्या भाम के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब किमती 1260/-रुपये जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों क के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 31 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 19900/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 16.11.2025 को कुल 10 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 08 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 01 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।










