
*शिवसेनिको ने बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर युवाओं को शिव बंधन बांधकर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कराई*
खण्डवा//शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिवसेनिको ने ग्राम सुकवी के हनुमान मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ किया तत् पश्चात बाला साहब ठाकरे जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर युवाओं को शिव बंधन बांधकर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कराई शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने मजदूरी करने गए गोलखेड़ा गांव के युवक की मृत्यु होने पर भारी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा हरसूद में पलायन चरम पर हैं इसे कब और कैसे रोका जाएगा सभी शिवसेनिको ने मशाल जलाकर जय भवानी जय शिवाजी बाला साहब ठाकरे अमर रहे अमर रहे की गूंज के साथ आयोजन का समापन किया मनीष पालवी राकेश पवार प्रभात मीणा प्रतापराज उईके राहुल नायक तुलसीराम सेन बृजेश राठौड़ उईके निहाल घेरले चिंताराम पटेल राजेश तिवारी बाला पहलवान पिंटू जत्थाप मनोज मीणा आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।










