
वैकुंठ नगर स.शि.म.विद्यालय में सप्तशक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ
खंडवा। सरस्वती शिशु मंदिर वैकुंठनगर में सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. संध्या गंधे ने कहा कि नारी में सात शक्तियां कृति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, घृति, क्षमा विद्यमान है इन्हें जागृत कर हम भारतीय संस्कृति, संस्कारों, परंपरा को जीवंत रख सकेंगे । श्रीमती शोभा तोमर ने अपने वक्तव्य में पंच प्रण, कुटुंब प्रबोधन एवं वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका की जानकारी दी । प्रस्तावना उद्बोधन प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने दिया।कार्यक्रम में अनेक मातृशक्ति वीरांगनाओं के वेशभूषा में उपस्थित हुई । इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान प्रश्नोत्तरी में विजेता महिलाओं एवं संयुक्त परिवार की मातृशक्ति को शाल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती अनिता मौर्य, मुख्य अतिथि श्रीमती नैना चौहान, शक्ति संगम के विभाग पालक भूपेन्द्र सिंह चौहान, जिला पालक ओमप्रकाश दशोरे, विभाग समन्वयक सत्यनारायण लववंशी, प्राचार्य प्रदीप कानूगो, श्रीमती शालिनी चंदेल उपस्थित रहे । संचालन सिंधु मुजमेर एवं चंचल श्रीमाली ने किया । स्वागत नीलम जैन, आराधना पंवार, पुष्पा रायकवार, सुषमा खेड़ेकर द्वारा किया गया, आभार चेतना शर्मा ने व्यक्त किया । उपस्थितजन द्वारा भारतीय संस्कार, संस्कृति के संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।













