आगरताज़ा ख़बरें

आगर मालवा- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बढ़त की घोषणा होते ही आगर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय स्थित छावनी नाका चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, जयकारों एवं आतिशबाज़ी के साथ जोरदार जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा की बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। यह सचमुच ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की विपक्ष बार-बार राम मंदिर को लेकर अनर्गल राजनीति करता था और कहता था कि मंदिर की जगह अस्पताल बनना चाहिए। यह विचार सनातन सभ्यता पर सीधा प्रहार था, जिसका जवाब आज बिहार की जनता ने जोरदार तरीके से दिया है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे बताते हैं कि देश की जनता विकास, राष्ट्रवाद और आस्था—तीनों मुद्दों को महत्व देती है और ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती जो धार्मिक भावनाओं पर चोट करते हों। जश्न के दौरान भेरूसिंह यादव, बाबूलाल यादव, प्रेम यादव, भरत प्रजापति, मयंक राजपूत, योगेश योगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और एनडीए की जीत को जनता की जनादेश से मिली बड़ी विजय बताया गया।

आगर मालवा- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बढ़त की घोषणा होते ही आगर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय स्थित छावनी नाका चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, जयकारों एवं आतिशबाज़ी के साथ जोरदार जश्न मनाया।

जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा की बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। यह सचमुच ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की विपक्ष बार-बार राम मंदिर को लेकर अनर्गल राजनीति करता था और कहता था कि मंदिर की जगह अस्पताल बनना चाहिए। यह विचार सनातन सभ्यता पर सीधा प्रहार था, जिसका जवाब आज बिहार की जनता ने जोरदार तरीके से दिया है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे बताते हैं कि देश की जनता विकास, राष्ट्रवाद और आस्था—तीनों मुद्दों को महत्व देती है और ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती जो धार्मिक भावनाओं पर चोट करते हों। जश्न के दौरान भेरूसिंह यादव, बाबूलाल यादव, प्रेम यादव, भरत प्रजापति, मयंक राजपूत, योगेश योगी उमेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और एनडीए की जीत को जनता की जनादेश से मिली बड़ी विजय बताया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!