
राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एस एन कॉलेज मे वंदे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न

खंडवा, 07 नवंबर 2025
दिनांक 07.11.2025 को राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन श्री नीलकंठेश्वर शास. स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्रातः 09.00 बजे किया गया| जिसमे मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेंद्र तारणेकर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त बल, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, थाना कोतवाली, मोघट, पद्मनगर, महिला थाना, अजाक, यातायात, कन्ट्रोल रूम, जीविश, रक्षित निरीक्षक कार्यालय का बल, खाते का बल, कोर्ट मुंशी बल पूर्ण गणवेश (वर्दी) में प्रातः 09.00 बजे SN कॉलेज मे उपस्थित रहे। खंडवा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई।









