ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

स्वदेशी अपनाने के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान हुआ।

महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

स्वदेशी अपनाने के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान हुआ।

वंदे मातरम‘ ने स्वंत्रता संग्राम के रणबांकुरों में देश की आजादी का अलख जगाया, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा।। जिला मुख्यालय खंडवा में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वधान में आत्मनिर्भर भारत एवं वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक ज्ञान का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत वंदे मातरम कार्यक्रम के तहत पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखी साथ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया इस अवसर पर वंदे मातरम का सामूहिक गान भी संपन्न हुआ। आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है उनका उनका सपना है कि 2047 में हमारा देश पूर्णत विकसित हो इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है घर-घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी हम सब को स्वदेशी चीजों को अपनाना है एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना है तभी हम हमारे देश को पूर्णता आत्मनिर्भर बना सकते हैं। श्री तोमर ने कहा जिस भावना से स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम् गीत की रचना की थी, उसी भाव से हमने स्वर्गीय रवींद्रनाथ टैगोर को अपने स्वर में इस गीत को गाते हुए सुना है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने संबोधन में उसकी चर्चा की है। हमारी सनातन संस्कृति के माध्यम से जिस दृष्टि से भारतमाता को हजारों सालों से देखा जाता रहा है, वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों में देश की आजादी का अलग जगाया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी वंदे मातरम के मूल मंत्र के आधार पर भारत को दुनिया में आगे ले जाने के साथ विश्व के शिखर पर पहुंचने के लिए कार्य कर रहे हैं यह गीत स्वदेशी के संकल्प के साथ हर नागरिक को प्रेरणा दे रहा है हम सभी कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में आमजन मिलकर राष्ट्र प्रथम के भाव से स्वदेशी के संकल्पों को लेकर आगे बढ़ेंगे और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए हमें स्वदेशी अभियान को पूरी सार्थकता से आगे बढ़ाना है, जब हम अपने घर से स्वदेशी अपनाने का सोच रखेंगे तो पूरा देश इस पर अमल करेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी वंदे मातरम के मूल तंत्र के आधार पर भारत को दुनिया में आगे ले जाने के साथ विश्व के शिखर पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि गांधीजी स्वदेशी का नारा देते थे लेकिन वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस ने कभी भी स्वदेशी का प्रचार प्रसार नहीं किया आत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी है कि स्वदेशी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो हम सभी मिलकर स्वदेशी चीजों को अपनाये यह हमारे देश के विकास और रोजगार में एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने भी आत्मनिर्भर भारत और वंदे मातरम को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये। वंदे मातरम के प्रभारी सत्येंद्र चौहान ने कहां की बीबीसी के सर्वे में वंदे मातरम को देश प्रेम के गीतों में विश्व के दूसरे सर्वाधिक लोकप्रिय गीत के रूप में पाया है हमारे देश को आजादी कैसे मिली उसका संदेश भी वंदे मातरम हम सभी को देता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महिला मोर्चा युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, महापौर अमृता अमर यादव, राजेश तिवारी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सत्येंद्र सिंह चौहान, गणेश गुरबाणी, ममता बोरसे, इंदु दुबे, अनूप पटेल, प्रवक्ता सुनील जैन, मंगलेश तोमर, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, भारत पटेल, शारदा तादंले, पिंकी राठौर प्रशांत मिश्रा, ऋरंगी उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है कार्यक्रम का संचालन अनूप पटेल द्वारा किया गया एवं आभार इंदू दुबे द्वारा माना गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!