
दीपावली की भाई दूज के दिन सांसद श्री पाटिल ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण,
श्री पाटिल ने व्यवस्थाओं को लेकर जेल में व्यवस्थाओं को लेकर जेल अधीक्षक एवं कैदियों से की चर्चा।
खंडवा। दीपावली महोत्सव की भाई दूज के दिन खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जिला जेल पहुंचे और जेल में मौजूद कैदियों से चर्चा की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दीपावली की भाई दूज के दिन गुरुवार को दोपहर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल आकस्मिक रूप से जिला जेल पहुंचे जहां उन्होंने कैदियों के साथ ही जेल अधीक्षक से भी चर्चा की। श्री पाटिल ने कैदियों से चर्चा करते हुए पूछा जेल में किसी प्रकार कि अव्यवस्था तो नहीं है, भोजन ठीक मिल रहा है कि नहीं अन्य विषयों पर भी चर्चा की। कैदीयो ने सांसद श्री पटेल से कहा कि कि जेल नियम के हिसाब से सभी सुविधाएं उपलब्ध है और भोजन भी व्यवस्थित रूप से प्राप्त होता है। कैदियो से मिलने के पश्चात सांसद श्री पाटिल ने प्रभारी जेल अधीक्षक से भी चर्चा कर कहा कि कैदियों को अच्छा भोजन पानी मिलना चाहिए ताकि उनके द्वारा किए गए अपराध से उन्हें घृणा
हो और एक अच्छा इंसान बनकर वे जेल से निकले और अपने परिवार के साथ एक अच्छा जीवन जिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया सांसद श्री पाटिल ने पूरे जेल का निरीक्षण किया और जेल में उपस्थित जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता पुलिस अधीक्षक मनोज राय एवं प्रभारी जेल अधीक्षक श्री माझी से चर्चा की किसी प्रकार की और कोई कमी तो जेल में नहीं है। काफी प्राचीन जेल है आज भी बुरहानपुर जिले के कैदी भी इसी जेल में सजा काटते हैं। जेल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सांसद श्री पाटिल के साथ कलेक्टर, एसपी, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप यादव, चंद्रेश पचौरी भी उपस्थित थे।











