ताज़ा ख़बरें

श्री महालक्ष्मी मंदिर में भाईदूज को हुआ अन्नकूट महोत्सव।

सांसद श्री पाटील भोग आरती में हुए शामिल, हजारों भक्तों ने अन्नकूट के किये दर्शन एवं भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।

श्री महालक्ष्मी मंदिर में भाईदूज को हुआ अन्नकूट महोत्सव।

सांसद श्री पाटील भोग आरती में हुए शामिल, हजारों भक्तों ने अन्नकूट के किये दर्शन एवं भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।

खण्डवा – लाल चौकी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में भाईदूज एवं अन्नकूट महोत्सव अंतर्गत मंदिर विशेष सजावट की गई। मंदिर में प्रातः 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, 8 बजे महाआरती के बाद लक्ष्मी सूक्त का पाठ के बाद अन्नकूट महोत्सव अंतर्गत 256 प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाकर दोपहर 1 बजे भोग के दर्शन एवं महाभोग आरती हुई । समाजसेवी सुनील जैन बताया कि माता लक्ष्मी को आज विशेष रूप से लहंगा चुनरी वस्त्र अर्पण किया गया। दोपहर में अन्नकूट भोग आरती में खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ठाकुरजी की पूजा अर्चना के बाद मंदिर में 256 प्रकार के अन्नकूट के व्यंजनों का भोग लगाकर आरती में शामिल हुए। अन्नकूट भोग पूजा मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय ने संपन्न कराई। भाई दूज के दिन पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का अन्नकुट दर्शन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, राकेश झंवर, पुजारी पं. बसंत महोदय ने माताजी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। अन्नकूट भंडारा दोपहर 3 बजे से आरंभ होकर रात्रि तक सतत चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि भोग आरती में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पाटिल अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, सचिव राकेश झंवर, मधुकांता खंडेलवाल, लखनलाल नागौरी, अखिलेश गुप्ता (इंजी.), गुरमीतसिंह उबेजा, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ. राकेश शुक्ला, आनंद गुप्ता, अलकेश गुप्ता, संजय शुक्ला, संतोष यादव, मंगलेश उपाध्याय, दीपक पालीवाल, राकेश पालीवाल,शरद खंडेलवाल, शैलेष पालीवाल, शुभम खंडेलवाल, कृष्णा खंडेलवाल, महेन्द्र यादव, समाजसेवी सुनील जैन, हरीश कोटवाले, महेन्द्र यादव, सागर आरतानी, राजेश यादव, तपन डोंगरे, मोहन गंगराडे, संदेश गुप्ता, संजय राणा, गोपी शर्मा सहित सैकडों भक्तगण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!