ताज़ा ख़बरें

गुरु पूर्णिमा पर्व पर दिल्ली से खंडवा पहुंचे सांसद श्री पाटिल का स्टेशन पर हुआ स्वागत।

खास खबर

गुरु पूर्णिमा पर्व पर दिल्ली से खंडवा पहुंचे सांसद श्री पाटिल का स्टेशन पर हुआ स्वागत।
खंडवा। संसदीय क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति और खुशहाली के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल परिवार सहित तिरुपति पहुंचे थे जहां उन्होंने परिवार सहित सभी के कल्याण हेतु बालाजी भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। तिरुपति से सांसद श्री पाटिल चल रहे लोकसभा सत्र मैं दिल्ली पहुंचे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुधवार को कर्नाटक एक्सप्रेस से खंडवा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। तिरुपति बालाजी की यात्रा के साथ सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा श्रीगंगानगर ट्रेन के स्टॉपेज मिलने और गुरु पूर्णिमा पर खंडवा सनावद मेमू ट्रेन चलाने की मांग पूर्ण होने पर स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाके के साथ शाल श्री फल पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि

Oplus_131072

रेलवे स्टेशन कार्यकर्ताओ सहित शहर के गणमान्य जनों ने ट्रेनों के स्टॉपेज पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इस दौरान स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 1 पर खड़ी खंडवा सनावद मेमू ट्रेन में पहुंचकर सांसद पाटिल ने ट्रेन में सवार यात्रियों से हालचाल पूछे यात्रियों ने मेमू ट्रेन चलने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर रेल समिति सदस्य मनोज सोनी, प्रवक्ता सुनील जैन, चंद्रेश पचौरी,सागर आरतानी, तपन डोंगरे,प्रदीप यादव, तेजेंद्र बाथम, योगेश जोशी,प्रदीप अग्रवाल मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!