शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई में शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन किया गया

———————————————-
खण्डवा//आज संस्था में शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री अनंत नारायण तिवारी सर के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणि मां शारदा की वंदना एवं माल्यार्पण के द्वारा हुआ तथा विद्यार्थियों को सांदीपनि पर्व का लाइव प्रसारण दिखाया गया इसके साथ ही सभी शिक्षक गणों के द्वारा अपने शिष्यों को गुरुकुल पद्धति से आज वर्तमान तक शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था में हुए आमूल चूल परिवर्तन के बारे में बताया गया तथा बताया गया कि गुरु की महिमा जो पूर्व में थी वही वर्तमान में भी है बच्चों को विभिन्न प्रकार के संघर्षों से किस प्रकार सामना किया जाए एवं किस प्रकार इस बदलते हुए माहौल में अपने को स्थायित्व बना सके इस हेतु मार्गदर्शन दिया गया कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत प्रति दिवस होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं का सफल संचालन शाला परिवार के गुरुओं के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ तथा आज समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुओं को पौधा दान किया गया तथा समस्त विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया ।तथा पखवाड़े के समापन के साथ ही शाला परिवार के द्वारा प्रतियोगिताओं में विजयी प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार के द्वारा पुरस्कृत किया गया अंत में कार्यक्रम का आभार संस्था प्राचार्य श्री अनिल ताईडे द्वारा किया गया ।









