ताज़ा ख़बरें

गोवर्धन पूजा के दिन गौ पूजन कर सजधज के निकले पाड़े।

खास खबर

गोवर्धन पूजा के दिन गौ पूजन कर सजधज के निकले पाड़े।

खंडवा। जिलेभर में बुधवार को गोवर्धन पूजा पड़वां का पर्व मनाया गया। एक ओर जहां पशुपालकों ने अपने गौवंश का पूजन कर उन्हें श्रृंगारित किया वहीं हिंदु रीति रिवाज के अनुसार घर के बाहर पड़वा मांडकर उसका भी पूजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक धूम रही। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा एवं अंकूट महोत्सव मनाया जाता है प्रदेश सरकार द्वारा भी पूरे जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित हुए केशव धाम में मंत्री को विजय शाह ने पहुंच कर गोवर्धन पूजा एवं गौ माता की पूजा अर्चना कर गो ग्रास खिलाया। जिलेभर में बुधवार को गौवंश का पूजन किया गया। शहर के पशुपालकों, ग्रामीण किसानों व ग्रामीणजनों ने अपने-अपने पशुओं का सुबह से पूजन कर उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया। शाम के समय पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को श्रृंगारित कर शहर व गांव के मुख्य मार्गों पर घुमाया गया। इसके अलावा पशुपालकों द्वारा पशुओं को चराने वाले चरवाहों को नए वस्त्र भेंट कर उन्हें सात्विक भोजन भी कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!