
उपाध्याय विश्रुत सागर जी के सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान आदिनाथ के शिखरों पर चढ़ी नवीन धर्म ध्वजा
मंदिर में कार्यरत पंडित एवं सेवादारों का अंगवस्त्र भेंट कर किया गया सम्मान
खंडवा।। श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर सराफा खंडवा में 22 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 8.30 बजे से नवीन ध्वजारोहण करने का कार्यक्रम उपाध्याय विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं पंडित निखिलेश जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली पर्व के पश्चात शिखरों की धर्मध्वजा बदली जाती है,मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान जी के शिखर पर नवीन ध्वजारोहण करने का सौभाग्य देवेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार सराफ परिवार को प्राप्त हुआ एवं श्री आदिनाथ भगवान जी के शिखर पर नवीन ध्वजारोहण का सौभाग्य श्रीमती विजया पहाड़िया कैलाश पहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ। शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाने के बाद पुरानी ध्वजा सहसम्मान ध्वजा चढ़ाने वाले परिवारों को सौपी गई।इस अवसर पर उपस्थित समाज के महिलाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा झंडा गीत गाया गया।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि समाजजनों और ट्रस्टीगण की उपस्थिति में पिछले कई वर्षों से भगवान पार्श्वनाथ की सेवा एवं मंदिर के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में कार्यरत पंडित निखिलेश पंडित का सम्मान नवीन वस्त्र भेंट कर किया गया। मंदिर जी के प्रमुख सेवादार मनोज भाई, मंदिर जी के रक्षक सतीश चौकडे एवं धर्मशाला के सहयोगी सेवादार रामकृष्ण बरोले ,सचिन एवं दगड़ू दाजी का सम्मान नवीन वस्त्र भेंट कर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष संतोष जैन, सचिव नितिन जैन, मंदिर जी व्यवस्थापक अधिवक्ता प्रेमांशु जैन, धर्मशाला व्यवस्थापक पंकज कुमार जैन, वरिष्ठ मार्गदर्शक ट्रस्टी राजेश जैन एवं ट्रस्टी सुधांशु चौधरी,संकल्प जैन,अतुल जैन,तरुण जैन,मंदिर व्यवस्थापक अधिवक्ता प्रेमांशु जैन ,राजमल जैन,चौथमल सुनील जैन, शैलेंद्र जैन,प्रदीप जैन,अभिलाष जैन,अश्विन जैन, अनमोल पहाड़िया,जम्बू जैन,पवन जैन,महिमा,डॉ दीपिका,
दिव्या पहाड़िया सहित अन्य समाजजनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।











