ताज़ा ख़बरें

महालक्ष्मी मंदिर में आज अन्नकूट दर्शन एवं भोजन प्रसादी का होगा आयोजन।

खास खबर

महालक्ष्मी मंदिर में आज अन्नकूट दर्शन एवं भोजन प्रसादी का होगा आयोजन।

खंडवा।। नगर के एकमात्र लाल चौकी पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिनों तक दीपावली महोत्सव मनाया जा रहा है। दीपावली के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दीपावली महोत्सव के अंतिम भाई दूज के दिन गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर में अन्नकुट महोत्सव का आयोजन आयोजित होगा। गुरुवार को अन्नकुट दर्शन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होंगे। दोपहर 12:00 बजे मंदिर के पुजारीजी द्वारा छप्पन भोग की आरती भी आयोजित होगी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाई दूज के दिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भोजन प्रसादी का आयोजन भी लक्ष्मी मंदिर के मांगलिक परिसर में रखा गया है। महालक्ष्मी मंदिर के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अन्नकुट दर्शन एवं भोजन प्रसादी मैं उपस्थित होने का अनुरोध किया है। आयोजित कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे से अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!