ताज़ा ख़बरें

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगा यूनिटी मार्च*

*लौह पुरुष पटेल की जयंती पर भाजपा निकालेगी यूनिटी मार्च*

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगा यूनिटी मार्च*

*लौह पुरुष पटेल की जयंती पर भाजपा निकालेगी यूनिटी मार्च*

*अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा-ज्ञानेश्वर पाटिल*

खंडवा -भाजपा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। जयंती के उपलक्ष्य पर पार्टी हर जिले में यूनिटी मार्च निकालेगी। 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलने वाली यूनिटी मार्च के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,यह यात्रा विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए निकलेगी और स्थानीय जनता को एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से जोड़ेगी। पद यात्रा से पूर्व जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए कई सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम भी होंगे- इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी खंडवा द्वारा आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें सांसद ज्ञानेश्वर वह पाटिल ने संबोधित करते हुए कहा कि
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संविधान दिवस के अवसर पर नवंबर को इस अभियान का सबसे बड़ा चरण आयोजित होगा। इस दिन जिले में पदयात्रा निकाली जाएगी।
हर गांव, गली और नगर में यह पदयात्रा एक जन-जागरण का रूप लेगी, जिससे लोगों के दिलों को जोड़ने का कार्य होगा।
इसमें स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
स्वदेशी मेलों का आयोजन होगा और स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प दिलाते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मेंद्र बजाज, सेवादास पटेल, सुनील जैन आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!