ताज़ा ख़बरें

आज निकलेगा संघ का शताब्दी पथ संचलन

खास ख़बर

आज निकलेगा संघ का शताब्दी पथ संचलन

खण्डवा। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी पथ संचलन 5 अक्टूबर रविवार को नार्मल स्कूल ग्राउंड से दोपहर साढ़े तीन बजे प्रारंभ होगा। संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में निकलने वाले संचलन में नगर की 25 बस्तियों से लगभग पाँच हज़ार से अधिक स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संचलन के पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा योग प्रदर्शन किया जावेगा। इसके पश्चात मुख्य वक्ता का बौद्धिक होगा तत्पश्चात् मैदान से संचलन प्रारंभ होगा। संचलन द्विधारा होगा। स्वयंसेवक आठ की पंक्ति में नार्मल स्कूल मैदान से संचलन प्रारंभ करेंगे। आगे बढ़ते हुए पड़ावा हनुमान मंदिर से संचलन दो भागो में बटेगा। एक भाग कन्या महाविद्यालय, भवानी माता रोड, जलेबी चौक, मछली बाज़ार, फूल गली होते हुए केवलराम चौराहा तथा दूसरा भाग पड़ावा हनुमान मंदिर से इमलीपुरा, बड़ाबम चौराहा, कुम्हार बेड़ा, सराफ़ा, बुधवारा होते हुए केवलराम चौराहा पहुँचेगा। केवलराम चौराहे पर ये दोनों संचलन फिर से एक साथ मिलेंगे और बॉम्बे बाज़ार, नगर निगम चौराहा से पड़ावा हनुमान मंदिर होते हुए नार्मल स्कूल ग्राउंड पहुँचेगे। शताब्दी संचलन के लिए स्वयंसेवकों ने घर घर संपर्क करके मातृशक्ति , समाजजन, वरिष्ठजन, संत समाज, सेवनिवृत्त सेना अधिकारी, दिव्यांगजन को कार्यकम में सम्मिलित होने का आग्रह किया हैं। हज़ारो की संख्या में ये सभी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!