ताज़ा ख़बरें

जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत जिलाअध्यक्ष, सांसद, महापौर विधायक ने मुंबई बाजार में व्यापारियों एवं ग्राहकों से जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर स्वागत कर संवाद किया।

खास खबर

जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत जिलाअध्यक्ष, सांसद, महापौर विधायक ने मुंबई बाजार में व्यापारियों एवं ग्राहकों से जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर स्वागत कर संवाद किया।

प्रधानमंत्री जी ने उद्यमी और आम जनता के कल्याण के लिए जीएसटी की दरें घटाईं। ,,सांसद श्री पाटिल,,

जीएसटी की दरों में कटौती कर मोदी जी ने देश को बड़ी सौगात दी है। ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

देश में छोटी से छोटी चीज मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया होना चाहिए।, ,विधायक कंचन मुकेश तनवे,

देश स्वदेशी के भाव को लेकर आजाद हुआ, स्वदेशी अपनाकर देश को और समृद्ध बनाएं। महापौर अमृता यादव

खंडवा।। घटी जीएसटी, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार, हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी, कम जीएसटी का लाभ उठाओ स्वदेशी उत्पाद घर लाओ, का बैनर एवं तख्तियां लेकर बुधवार शाम को पार्टी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में सांसद विधायक महापौर एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुंबई बाजार में जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत व्यापारियों एवं ग्राहकों से संपर्क कर जीएसटी की घटी दरों के संबंध में जानकारी दी दुकानदारों का स्वागत कर उनसे संवाद भी किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद महापौर विधायक एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों एवं ग्राहकों से स्वदेशी अपनाने की अपील भी की। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने व्यापारिक, सामाजिक संगठनों, ग्राहकों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को मिलने वाली छोटी से छोटी चीज भी मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया होना चाहिए। स्वदेशी के मूल भाव को अपनाते हुए हम देश को अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती कर प्रधानमंत्री जी ने देश को बड़ी सौगात दी है। उद्यमियों, आम जनता के कल्याण के लिए जीएसटी की दरें घटाई गई हैं। भारत स्वदेशी के भाव को लेकर ही आजाद हुआ है। हम स्वदेशी अपनाकर ही देश को और समृद्ध बना सकते हैं। महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती करके प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता, व्यवसायियों, उद्यमियों को जो उपहार दिया है, उसके लिए हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करना चाहिए। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के माध्यम से देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री जी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद हमने उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार किए हैं। जब राज्य समृद्ध होगा तो आर्थिक दृष्टि से यहां का पैसा यहीं रोटेट होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन दिनों पार्टी संगठन द्वारा सेवा पखवाड़े के  अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत बुधवार को जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत मुंबई बाजार में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता निकले और दुकानदारों एवं ग्राहकों का गुलाब का फूल लेकर स्वागत किया एवं संवाद किया। इस अवसर पर कई दुकानदारों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी के मूल भाव को अपनाते हुए हम आगे बढ़ें और भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाने में अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश में छोटी से छोटी वस्तु भी मेक इन इंडिया होनी चाहिए। यह हमारे देश की आर्थिक समृद्धि का सूत्र है, “यहां का बना हुआ उत्पाद यही खपे और यहां से बनी हुई चीजे दुनिया में निर्यात हों।“ किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबो के लिए हमारी सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर राजपाल सिंह तोमर,महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,सूरजपाल सिंह, संतोष सोनी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल,छाया मोरे पिंकी सुदेश वानखेडे, राजेश डोंगरे, सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना, अमर यादव, संतोष राठौड़, ममता बोरसे, इंदु दुबे, शारदा तांदले, सुनील बंसल, ओम अग्रवाल,परमजीत सिंह नारंग, अनिल विश्वकर्मा,त्रिलोक पटेल गणेश गुरबाणी, प्रवक्ता सुनील जैन, आशीष राजपूत, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, प्रदीप यादव, हरीश सेन, अनूप पटेल, भारत पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!