ताज़ा ख़बरें

*डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का विमोचन हुआ

खास खबर

*डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का विमोचन हुआ

अनाज मंडी में जया किशोरी जी ने दिया प्रभावी उद्बोधन

खंडवा।। शहर के प्रख्यात साहित्यकार, वक्ता और उद्यमी डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का विमोचन बुधवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर में किया गया । इस साहित्यिक समारोह की मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर व प्रख्यात कथा वाचक जया किशोरी जी थी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस बार जया किशोरी जी के आगमन से शहर में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस बार दर्शकों की बड़ी संख्या को देखते हुए यहाँ भव्य वाटरप्रूफ़ शेड का निर्माण किया गया लगभग आधा एकड़ जगह कवर्ड की गई। ताकि हजारों लोग एक साथ आराम से बैठकर इस ऐतिहासिक आयोजन का आनंद ले सकें । आयोजन स्थल पर चार बड़े एल ई डी भी लगाये गए थे। सुप्रसिद्ध गायक दम्पति श्री योगेश – रंजीता मीना ने अपनी स्वर लहरियां बिखेरी इसके पश्चात लकी ड्रा भी हुआ l इसके तुरंत बाद श्री आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवेर्सिटी का विमोचन हुआ और उसके पश्चात जयाकिशोरी जी का उदबोधन हुआ जिसमें भगवान श्री राम व श्री कृष्ण के जीवन से सीख लेने की बात कही lगरिमामय उपस्थिति

कैबिनेट मंत्री विजय शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव, खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन सांसद गजेन्द्र पाटिल, कंचन तनवे खण्डवा, राजन मंडलोई बड़वानी, आर के दोगने हरदा, छाया मोरे पंधाना, नारायण पटेल मान्धाता,,महापौर अमृता अमर यादव खण्डवा, खण्डवा आदि आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!