रायगढ़

लैलूंगा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत बच्चों ने किया औधोगिक भ्रमण देखा BSNL कार्यलय।

त्रिलोक न्यूज संवाददाता रायगढ़ - रमेश चौहान

व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत बच्चों ने किया औद्योगिक भ्रमण देखा BSNL कार्यालय।

त्रिलोक न्यूज रायगढ़ संवाददाता – रमेश चौहान 

लैलूंगा 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में वर्ष 2016 से व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित है, विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों को आई.टी (सूचना प्रौद्योगिकी ) के क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर बच्चों में व्यावसायिक कौशल विकसित की जा रही है जिससे बच्चे रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे है , जो आज बेरोजगारी के इस दौर में मिल का पत्थर साबित हो रही है। व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत बच्चों को कार्यक्षेत्र का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से औद्योगिक भ्रमण कराया जाता है जिसमें 

विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एस. नारंग के मार्गदर्शन में आई.टी. विषय के व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री धनेंश्वर प्रसाद चंद्रा के द्वारा BSNL कार्यालय लैलूंगा का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

औद्योगिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने सर्वर डाउन होने का कारण , फोन कॉल के दौरान लाइन बिजी आने का कारण व उसका निदान करना एवं दूर संचार में उपयोग आने वाली विभिन्न उपकरणों के बारे में अपनी समझ विकसित की तथा BSNL द्वारा प्रदान की जाने वाली 2G 3G 4G सेवाओं लोगों को कैसे प्राप्त होती है तथा उनमें उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की तकनीकों को समझा।

व्यावसायिक प्रशिक्षक धनेंश्वर प्रसाद चंद्रा द्वारा बताया गया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में वर्ष 2016 से व्यावसायिक पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है जिसमें बच्चों को आईटी विषय के बारे में प्रैक्टिकल एवं थ्योरी का ज्ञान डिजिटल रूप से स्मार्ट बोर्ड द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से दिया जाता है वहीं एक्टिविटी के माध्यम से सिखाया जाता है और बच्चों को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर हेतु तैयार किया जाता है भ्रमण के दौरान बच्चों ने विशेष हर्ष एवं रुचि जाहिर की। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री -आर. एस.नारंग , व्याख्याता श्री- एस.आर.भगत, शिक्षक श्री – व्ही.आर.साव ,ओहमस तिर्की , शिक्षिका – नमिता गुप्ता एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!