ताज़ा ख़बरें

22 सितंबर से नवकर नगर जैन मंदिर में नौ दिवसीय नव देवता विधान मंडल का होगा पूजन।

खास खबर

22 सितंबर से नवकर नगर जैन मंदिर में नौ दिवसीय नव देवता विधान मंडल का होगा पूजन।

जैन दर्शन पर प्रति शनिवार रविवार शाम 6:30 नवकर नगर में दिखाई जाएगी 3D फिल्म।

खंडवा। सोमवार से प.पू. उपाध्याय श्री विश्रुतसागरजी ससंघ के सानिध्य में नवकार नगर जिन मंदिर देशना मंडप में भव्य संगीतमय नौ दिवसीय नवदेवता विधान किया जा रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि ब्र.पारस भैया के निर्देशन में प्रतिदिन पत्र चयन कर विधान संपन्न होगा इस अवसर पर प्रतिदिन सायं 6.15 भक्ति आरती, 7.30 बजे मंदिर जी आरती, 7.45 से 8.15 प्रवचन एवं तत्पश्चात प्रतिदिन संगीतमय नृत्य भक्ति एवं गरबा आयोजन होगा !
प्रतिदिन गरबा करने वाले तीन प्रतिभागियों का चयन कर आकर्षक पुरस्कार भी दिये जायेंगे !

*सभी युवा,बच्चे ,महिलायें – पुरुष भक्ति का आनंद लेंगे !*

सुनील जैन ने बताया कि प्रतिदिन विधान में धार्मिक क्रियाओं, श्रीजी विहार,शांतिधारा एवं मंडल पर पूजन का सौभाग्य पुण्यार्जक परिवारों को प्राप्त होगा। प्रति शनिवार एवं रविवार सायं 6.30 बजे प्रोजेक्टर पर थ्री डी फिल्म के माध्यम से जैन दर्शन उपाध्यायश्री विश्रुतसागरजी महाराज द्वारा नवकार नगर मे विवेचित किये जा रहे हैं। शनिवार को पूज्य मुनिसंघ की आहारचर्या श्रीमती पूजा सरोज सचिन गदिया एव़ं श्रीमती डिसेंट कल्याण जैन परिवार के सहयोग से संपन्न हुई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!