अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

भोपाल में गणेश चतुर्थी पर लोकल हॉली-डे:कल बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; भोपाल गैस त्रासदी​​​​​​​ के दिन सिर्फ शहर में छट्टी

भोपाल में गणेश चतुर्थी पर लोकल हॉली-डे:कल बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; भोपाल गैस त्रासदी​​​​​​​ के दिन सिर्फ शहर में छट्टी

त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

बुधवार को कलेक्टर ऑफिस भी बंद रहेगा। - Dainik Bhaskar
बुधवार को कलेक्टर ऑफिस भी बंद रहेगा।

भोपाल में कल बुधवार यानी 27 अगस्त को लोकल हॉली-डे रहेगा। गणेश चतुर्थी के चलते शहर में सरकारी छुट्‌टी रहेगी। सभी सरकारी दफ्तर कल बंद रहेंगे और कोई कामकाज नहीं होगा।

इस साल भोपाल के लिए 4 लोकल हॉली-डे घोषित किए गए थे। इनमें 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी की छुट्टी भी शामिल है। इस वजह से सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे और कोई कामकाज नहीं होगा। इस दिन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी नहीं हो सकेगी। परी बाजार और आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस भी बंद रहेंगे।

भोपाल गैस त्रासदी पर भी छुट्‌टी रहेगी भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस 3 दिसंबर (बुधवार) को भी लोकल हॉली-डे रहेगा। यह केवल भोपाल शहर के लिए रहेगा। यानी, जिला मुख्यालय के ऑफिस बंद रहेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के ऑफिस खुले रहेंगे। बता दें कि इससे पहले 4 में दो अवकाश हो चुके हैं। मकर संक्रांति और रंगपंचमी पर भी लोकल हॉली-डे था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!