पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में हुई 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा
खंडवा 20 अगस्त, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे खंडवा तहसील में 6 मिलीमीटर, पंधाना में 3 मिलीमीटर, पुनासा में 5 मिलीमीटर, हरसूद में 16 तथा खालवा तहसील में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 20 अगस्त तक जिले में 585.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 441 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 564 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 445 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 283 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 445 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 468 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।
2,501 1 minute read









