ताज़ा ख़बरें

PM मोदी का NDA संसदीय दल की बैठक में सम्मान:राजनाथ ने हार पहनाया, हर-हर महादेव के नारे लगे; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पास

PM मोदी का NDA संसदीय दल की बैठक में सम्मान:राजनाथ ने हार पहनाया, हर-हर महादेव के नारे लगे; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पास

NDA ससंदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने PM मोदी को हार पहनाया। - Dainik Bhaskar

NDA ससंदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने PM मोदी को हार पहनाया।

दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA सांसदों ने पहलगाम हमले पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सरकार की कार्रवाई के लिए PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM मोदी को हार पहनाया। इस दौरान सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। PM मोदी ने सांसदों को संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश की जनता सब देख रही है।’

संसदीय दल की बैठक में भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल हुए। सभी NDA सांसदों का बैठक में शामिल होना अनिवार्य था। सांसदों को NDA सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर, ’11 साल,11 बड़े फैसले’ शीर्षक वाली किताब दी गई।

21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह पहली बैठक थी। वहीं, जून 2024 में केंद्र में तीसरी बार वापसी के बाद किसी संसद सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह दूसरी बैठक थी।

NDA सांसदों की बैठक की  तस्वीरें…

NDA सांसदों ने PM मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। PM ने भी हाथ जोड़कर सांसदों का अभिवादन किया।
NDA सांसदों ने PM मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। PM ने भी हाथ जोड़कर सांसदों का अभिवादन किया।
संसदीय दल की बैठक में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और NDA के सभी सांसद शामिल हुए।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। सेना ने देर रात 1:51 बजे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर कहा- इंसाफ हो गया। साथ में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो भी शेयर की।

इसके तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। भारत ने 10 मई तक चले संघर्ष में पाकिस्तान के कई एयरबेस पर भी हमले किए थे। इसमें एयरबेस के रनवे, हैंगर और इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इनमें सरगोधा, नूर खान (चकलाला), भोलारी, जैकोबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान एयरबेस शामिल हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!