ताज़ा ख़बरें

“खंडवा का गौरव दिवस” कार्यक्रम के तीसरे दिन किशोर म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी , किशोर दा की समाधि पर होगा संगीतमय श्रद्धांजलि का कार्यक्रम ,गौरव यात्रा भी निकलेगी

खास खबर

“खंडवा का गौरव दिवस” कार्यक्रम के तीसरे दिन किशोर म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी , किशोर दा की समाधि पर होगा संगीतमय श्रद्धांजलि का कार्यक्रम ,गौरव यात्रा भी निकलेगी

खण्डवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में 4 अगस्त तक खंडवा का गौरव दिवस मनाया जा रहा। इस 3 दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन सोमवार 4 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वर्गीय किशोर कुमार के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि व संगीतमयी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन नगर निगम और किशोर प्रेरणा मंच संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन 4 अगस्त को ही पुरानी अनाजमंडी से “गौरव यात्रा” विभिन्न झांकियों के साथ दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच ग्रैंड कार्निवाल का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा गणगौर नृत्य, आदिवासी लोक नृत्य जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। गौरव यात्रा पुरानी अनाज मंडी से घंटाघर चौराहा, केवलराम चौराहा, रेलवे स्टैंड, बस स्टैंड, कोतवाली होते हुए नगर निगम तिराहे पर संपन्न होगी। आगामी 4 अगस्त को शाम 5 बजे गौरी कुंज सभागृह में पुस्तक लेखक श्री अनिरूद्ध भट्टाचार्य एवं श्री पार्थिव धर किशोर कुमार के जीवन परिचय से संबंधित जानकारी देंगे। रात्रि 7ः30 बजे सेे किशोर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1 लाख रूपये का किशोर गौरव सम्मान सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जॉली मुखर्जी को दिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!