ताज़ा ख़बरें

गौ माता को राष्ट्र माता एवं देश में पूर्णत: गो हत्या प्रतिबंध लगे की मांग को लेकर श्री गणेश गौशाला में गो सम्मान अभियान की बैठक संपन्न।

खास खबर

गौ माता को राष्ट्र माता एवं देश में पूर्णत: गो हत्या प्रतिबंध लगे की मांग को लेकर श्री गणेश गौशाला में गो सम्मान अभियान की बैठक संपन्न।

पूरे देश में करोड़ो हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन गौ माता की रक्षा के लिए 27 जुलाई और 27 अक्टूबर को सोंपे जाएंगे।

खंडवा। संपूर्ण भारत में गो हत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे, गो हत्या पूर्णत: समाप्त हो जिससे समस्त गोवंश (गाय बैल बछड़े बछडिया) पूर्णत: सुरक्षित हो, गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्रीय देव राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक पद प्रधान का राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए, संपूर्ण देशी गोवंश को सम्मान मिले गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो, और केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय बने, इन महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर पूरे देश भर में गो सम्मान अव्हान अभियान संत समुदाय एवं गौसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गो सम्मान अभियान के अंतर्गत अभियान के राष्ट्रीय सुरक्षा मंडल सदस्य श्री प्रकाश नारायण गिरी जी सीकर राजस्थान, सुखदेव बाबा धनगांव, हरिओम दास जी बड़वाह, प्रताप सिंह आर्य अभियान प्रवास के माध्यम से खंडवा पहुंचे और श्री गणेश गौशाला में जिले के गौशाला प्रभारीयो एवं गो सेवको की एक बड़ी बैठक को संबोधित करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता के दर्जे के साथ संपूर्ण भारत में गो हत्या पर पूर्णत प्रतिबंध लगे इस जन जागृति को लेकर अपनी बात रखी। संत गण ने कहा कि राम, कृष्ण, महावीर के इस देश में हिंसक तरीके से गो हत्या की जा रही है। सड़कों पर गौ माता घूम रही है जहां दुर्घटना के साथ एवं प्लास्टिक का उपयोग करने से वे मौत के मुंह में समा रही हे। गो हत्या का तांडव लगातार देश में जारी है इस पर तत्काल रोक लगाना चाहिए, और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्राप्त होना चाहिए, ताकि गोवंश सुरक्षित रह सके जो हमारी आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर संत जन ने कहा की वेदलक्षणा गौ माता 33 कोटी देवी देवताओं की सात्विक शक्ति अपने तन में समाहित रखती हैं, देसी गौ माता का दूध, दही, घी सात्विक निरापद आहार होने के साथ साथ दिव्य औषधि भी है, गोमय ओर गौ मूत्र दिव्य औषधि होने के साथ-साथ विष मुक्त कृषि का मूल आधार है, भारतीय संस्कृति, परंपरा, संस्कार और जीवन शैली बिना गौ माता के अकल्पनीय हैं, राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रीय रक्षा, राष्ट्र शांति और राष्ट्र का वास्तविक विकास गौ माता की सेवा सुरक्षा और सम्मान के बिना संभव नहीं हें। गौ माता की रक्षा सुरक्षा एवं राष्ट्र माता के पद गौ माता प्राप्त करें, इस हेतु लगातार हम सब के प्रयास होते रहना चाहिए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संत गण द्वारा सेवा सुरक्षा सम्मान को लेकर को सम्मान दिवस 27 जुलाई 2026 और 27 अक्टूबर 2026 को हम सभी भारतवासी प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक विजय मंत्र, श्री राम जय राम जय जय राम का कीर्तन करने के पश्चात प्रातः 10:00 बजे अपने-अपने जिला कलेक्टरों के माध्यम से यह सम्मान अभियान में शामिल होकर गौ माता को राष्ट्रमाता एवं संपूर्ण भारत में गो हत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे, गो हत्या पूर्णत: समाप्त हो की मांग को लेकर मांग पत्र देश के महामहीम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपे। सुनील जैन ने बताया कि संतो के साथ श्री गणेश गौशाला में आयोजित इस बैठक में गौशाला अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले, सुनील जैन, ओम दशोरे, प्रकाश पालीवाल, बजेंद्र चौहान, पंकज अग्रवाल, महेंद्र तंवर, जितेंद्र मौर्य, राकेश ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!