
सोमवार को खंडवा विधायक ने कंचन तनवे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खंडवा मुंदी मार्ग एवं बटालियन को लेकर मांग पत्र सोंप पर चर्चा की।
खंडवा। क्षेत्र की जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हो, इसको लेकर जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं, और समय-समय पर भोपाल पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अलग-अलग विभागों के मंत्री एवं प्रमुख अधिकारियों से चर्चा कर विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही हैं। समाजसेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कोई भी कागज जब चलता है तो वह परिणाम देता है, इसी के तहत सोमवार भोपाल प्रवास के दौरान खंडवा की लोकप्रिय विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा, नर्मदा नगर मैं स्थित मां नर्मदा के दर्शन कर श्रीफल भेंट करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति की कामना करते हुए भोपाल पहुंची। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भोपाल में विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण क्षेत्रवासियों की मांग खंडवा मुंदी मार्ग की स्वीकृति के लिए पत्र सोंपते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया और कहां की जल्द से जल्द इसकी स्वीकृति प्राप्त हो ताकि जनहित में यह सड़क मार्ग जनता के लिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थित बन सके। खंडवा मूंदी मुख्य मार्ग के साथ ही विधायक कंचन तनवे ने मुख्यमंत्री से विगत दिनों गौमाता की कुर्बानी जैसी लगातार खंडवा में हो रही धार्मिक उन्माद की घटनाओं के चलते जिला मुख्यालय खंडवा में बटालियन की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बटालियन के लिए 105 एकड़ भूमि भी मध्य प्रदेश पुलिस को शासकीय रिकॉर्ड में सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय खंडवा विधायक कंचन तंनवे के साथ मांधाता विधायक नारायण पटेल भी उपस्थित थे। माननीय मुख्य मंत्री द्वारा दोनों मागों को लेकर आश्वस्त किया गया।












