
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न
ब्यूरो चीफ – सोमेश शिवांकर
अलीगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक पंकज धीरज व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा, समाज हित एवं राष्ट्रहित में संगठन की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिषद न केवल पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है, बल्कि समाज एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद के प्रमुख स्थलों पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मिलकर पौधारोपण करेंगे। परिषद द्वारा लिया गया यह संकल्प पत्रकारिता से आगे बढ़कर समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष सुशील तोमर, महासचिव संदीप शर्मा, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री मनोज चौहान, जितेन्द्र कुमार कार्यालय प्रभारी, महामंत्री गौरव अस्थाना, देवेंद्र पाल सिंह प्रवक्ता, विशाल शर्मा, सचिव डी.के.गौतम, सोनू शर्मा, दीपाली सक्सेना, डीके शर्मा सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।












