जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
12 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
यातायात नियमो के उल्लंघन पर 23 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
खंडवा, 18 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 17.07.25 को कुल 19 गिरफ़्तारी, 05 स्थाई वारंट, 39 जमानती वारंट, 83 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 17.07.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना पंधाना के आऱोपीबंशीलाल पिता जामसिंह जाति बारेला उम्र 45 साल निवासी बलखड घाटी के कब्जे से 20 अवैध देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1800/-रुपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी गणेश पिता प्यारसिंग भिलाला उण्र 21 साल निवासी ग्रा्म अमलानी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी प्रेमसिंह पिता रज्जुसिंह भीलाला उम्र 58 साल निवासी पीपलकोटज्ञ के कब्जे से 8लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी नागराज पिता मांगीलाल पंवार उम्र 42 साल निवासी उटावद के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी प्लेन शराब किमती 1920 रूपये की जप्त की/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी श्रीराम पिता राधाकिशन केवट उम्र 55 साल निवासी पुरनी के कब्जे से 8लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640/-रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी गणेश पिता बोखार कोहरेजाति बलाई उम्र 33 साल नि. ग्राम भोगाँवा सिपानी थाना बेड़िया हाल ग्राम कोठी द्वारा अवैध रुप से देशी मदिरा प्लेन की शराब के 16 क्वार्टर कीमती 1280/-रूपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी अशोक पिता राजाराम तंवर उम्र 45 साल निवासी कालमुखी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी पवन पिता मेवालाल जायसवाल जाति कलाल उम्र 45 साल नि. छनेरा मो. नं. अ्रप्राप्त अपने ढाबे पर 20 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन के 180 एम.एल. सीलबन्द हालत में कीमती करीब 1500/- रू. के तथा दूसरे काटून में 04 नग किंग फिशर बीयर प्रत्येक 650 एम.एल. कीमती करीबन 800 रूपये कुल 2300/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 17.07.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 23 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8300/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 17.07.25 को कुल 33 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 08 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरण मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,616 2 minutes read










