ताज़ा ख़बरें

*सिंधी समाज व्दारा चालिहा महोत्सव की हुई शुरुआत*

*महोत्सव के प्रथम गुरूवार गुंजायेमान हुआ मंदिर क्षेत्र*

*सिंधी समाज व्दारा चालिहा महोत्सव की हुई शुरुआत*

*महोत्सव के प्रथम गुरूवार गुंजायेमान हुआ मंदिर क्षेत्र*

खंडवा। चालिहा महोत्सव के प्रथम गुरूवार को सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर क्षेत्र भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों से गुंजायमान हुआ। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल तत्वावधान एवं अध्यक्ष मोहन दीवान के दिशा निर्देश में मनाये जा रहे पर्व के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों द्वारा गीतों भजनों के माध्यम से उत्सव को दुगना कर दिया। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नव औलदोंयुवक मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिंधी समाजजनों द्वारा 40 दिनों तक के कठिन उपवास रखे जाना प्रारंभ हुए। मंदिर परिसर की विशेष आकृषक साजसज्जा की गयी है। महोत्सव के प्रथम गुरूवार को समाजजन बड़ी संख्या में भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना एवं दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे। महोत्सव के आरंभ दिवस पर समाज के पं.श्याम शर्मा के वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य कलश की स्थापना की जाकर पर्व की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाकर उपवास का संकल्प दिलवाया गया, अख्ख़ा आरती एवं पल्लव के दौरान देश प्रदेश में हरियाली के साथ समाज के युवाओं के घर शहनाईयां बजने की अरदास भी की गई। इस मौके पर मदाह साहब के साथ भगवान श्री झुलेलाल जी के 108 नामों का स्मरण किया गया। इस दौरान श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल आदि के सदस्यों द्वारा सुंदर संगीतमय गीतों, भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर श्रध्दालुजन जमकर झुके। इस अवसर पर सर्व श्री मोहन दीवान, मनोहरलाल सबनानी, नंदलाल भोजवानी, रामचन्द्र दुल्हानी, धर्मदास उधलानी, रवि गिदवानी, व्दारकादास मोहननी, बाबू बिनवानी, जितेंद्र उदासी, पवन वासवानी, आशीष राजानी, कन्हैया लाल चावला, जयरामदास खेमानी, प्रदीप कोटवानी, दीपू हिंगोरानी, कपिल तेजवानी, नरेश किशोर लालवानी, विनोद फतवानी, निर्मल मंगवानी, राहुल गेलानी, कमलेश हीरानी, गिरीश वासवानी, अशोक मंगवानी, कमल बजाज, मयूर जेठवानी, रजत मंगवानी, रोहित विजय आर्तवानी, दयाराम नेभनानी, हितेश लालवानी, मनोहर हिंदूजा, भरत चंंदवानी, माता, बहनों आदि सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!