ताज़ा ख़बरें

*बोरगांव खुर्द को नगर सीमा में शामिल करने हेतु समिति की बैठक संपन्न*

खास खबर

*बोरगांव खुर्द को नगर सीमा में शामिल करने हेतु समिति की बैठक संपन्न*

खण्डवा//ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द को खंडवा नगर सीमा में शामिल करने के उद्देश्य से नगर निगम खंडवा द्वारा गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति अध्यक्ष श्री एस. आर. सिटोले की अध्यक्षता में सदस्यगण श्री राघवेंद्र उपाध्याय, श्री संजय शुक्ला, श्री गोपाल चौहान, श्री प्रकाश राजपूत, श्री संजीव राठौर, श्री राकेश ललित, श्री भूपेन्द्र सिंह बिसेन एवं श्री भरत मेहना उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द की ओर से सरपंच महोदया श्रीमती नननिबाई बवासी पांडे, सचिव श्री गोकुल पटेल, रोजगार सहायक श्री दीपक कनौजे, उपसरपंच श्री विशाल पटेल, पूर्व सरपंच श्री धमेन्द्र पांडे, पंच पति श्री चमनलाल पटेल सहित ग्रामवासी श्री गोकुल पटेल, श्री बाबूलाल पटेल एवं श्री आदित्य सोनकर भी बैठक में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों को नगरीय सीमा में शामिल होने से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर नल कनेक्शन, शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वरोजगार, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा, घर-घर कचरा कलेक्शन व्यवस्था आदि शामिल हैं।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि नगर सीमा में शामिल होने से मकान, प्लॉट एवं कृषि भूमि के मूल्य में वृद्धि संभावित है। ग्रामवासियों ने इस जानकारी का स्वागत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!