ताज़ा ख़बरें

*महादेवगढ़ से इतवार बाजार तक सीसी रोड का लोकार्पण — नागरिकों को समर्पित हुई ₹9.58 लाख की नवनिर्मित सड़क*

खास खबर

*महादेवगढ़ से इतवार बाजार तक सीसी रोड का लोकार्पण — नागरिकों को समर्पित हुई ₹9.58 लाख की नवनिर्मित सड़क*

खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा शहर के अधोसंरचना विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए महादेवगढ़ से इतवार बाजार तक निर्मित सीसी रोड का भव्य लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने की। उनके साथ MIC सदस्य श्री अनिल वर्मा, श्री सोमनाथ काले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने लाल रिबन काटकर सड़क का उद्घाटन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने ताली बजाकर जोरदार स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।

यह सड़क ₹9,58,000 की लागत से निर्मित की गई है जिसकी लंबाई 142 मीटर एवं चौड़ाई 7 मीटर है। इस निर्माण से न केवल क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी बल्कि स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

*महापौर महोदय ने अपने संबोधन में कहा* कि निगम द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवार अधोसंरचना कार्य किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!