
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कटनी। राधा भवन लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. बालेंदु जी महाराज के सान्निध्य में सुंदरकांड का पाठ, पूजन एवं हवन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्म लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों और शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर सभी शिष्यों ने अपने गुरु डॉ. बालेंदु जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी दीक्षा व मार्गदर्शन का लाभ लिया।
संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। आयोजकों ने व्यवस्था को सुचारू और भव्य बनाने में विशेष सहयोग दिया।








