
रात्रिकालीन गश्त के दौरान यात्री बसों की सघन जांच, यातायात नियमों के पालन हेतु दी गई समझाइश
खंडवा, 20 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले में रात्रिकालीन गश्त दिनांक 20.05.2026 एवं यातायात सुरक्षा अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात खंडवा श्री अनिल कुमार राय व आर आशीष गंगवाल एवं चीता मोबाईल द्वारा रात्रि गश्त के दौरान विभिन्न यात्री बसों की सघन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान बसों के वैध दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, फर्स्ट एड/सैफ्टी किट, अग्निशमन यंत्र, आपात कालीन द्वार सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही बस चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग एवं तेज गति से वाहन न चलाने, स्लीपर बसों मे कमी पाये जाने पर 5000/-रु समन शुल्क वसूला गया तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने संबंधी आवश्यक समझाइश दी गई। इसके अलावा थाना पिपलोद क्षेत्र में 45 किलोमीटर लम्बे खण्डवा देड तलाई मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे स्थल जहां हाल ही में दुर्घटना हुई हो का निरीक्षण/परीक्षण(रोड ऑडिट) उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) खण्डवा, थाना प्रभारी पिपलोद एवम थाना यातायात की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। जल्द ही एमपीआरडीसी से सहयोग प्राप्त कर पाई गई कमियों में सुधार करवाया जाएगा।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।










