
🎇 त्रिलोक न्यूज़ चैनल
*किन्नरों के दो समूह की मनमानी वसूली से परेशान होकर इंदौर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों ने एडिशनल एसपी को शिकायती ज्ञापन सौंपा*
इंदौर। किन्नरों द्वारा त्योहारों पर शगुन की मनमानी राशि वसूलने को लेकर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के समस्त व्यापारियों ने किन्नरों के दो समूह को त्योहारों पर जो शगुन राशि दी जाती है। उस राशि पर संस्था की कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों की सुविधा के लिए एकमत से निर्णय लिया है, कि राखी और होली पर मनमानी राशि ना देने, वही सुविधा अनुसार राशि देने की सहमति बनाई है और इसके लिए सेंट्रल कोतवाली एडिशनल एसपी को सभी व्यापारियों और सचिव समीर भार्गव, विशेष माहेश्वरी, विक्रम नाहटा, शेलेंन शाह, संजय जैन,आतुर शाह, राहुल खेमानी विनोद चौधरी ने ज्ञापन दिया।
इंदौर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन समिति के अध्यक्ष गोरधन मोहता ने बताया कि हर बार त्योहार पर कीनन द्वारा मनमानी राशि वसूली की जाती है। जिसे लेकर व्यापारियों और कीनन में विवाद की स्थिति बनती है, जिसे लेकर समस्त व्यापारियों ने त्योहारों पर राशि अपनी सुविधा अनुसार देने की बात को लेकर ज्ञापन दिया। जिससे कि व्यापारी और कीनन में विवाद की स्थिति ना हो और किन्नरों को शगुन राशि भी मिल जाए और व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का बोझ भी ना पड़े।