
” धनगाव थाना पुलिस द्वारा किसान के खेत से चोरी गई 3600 फिट केबल के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार”
जिला-खंडवा दिनांक 26.05.26
थाना धनगाव जिला खंडवा पुलिस की टीम द्वारा ग्राम अमोदा के किसान गोवर्धन पिता गबरु पंवार जाति नायक के खेत से चोरी गई 3600 फिट केबल तार कीमती करीब 30,000₹ सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना दिनांक 31.03.2026 की रात्री में अज्ञात आरोपी ग्राम आमोदा में फरियादी गोवर्धन पिता गबरु पंवार जाति नायक उम्र 50 साल नि. ग्राम आमोदा के खेत से करीब 3600 फिट केबल वायर चोरी कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धनगा पर अपराध क्रमांक 124/26 धारा 303 (2) भा. न्या. सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान संदही भगवानदास उर्फ बबलु पिता प्रहलाद राठौर नि. आमोदा से पुछताछ करते अपने साथी सुनील पिता बिरजलाल मरकाम निवासी भैरुखेड़ा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी भगवानदास उर्फ बबलु व सुनील को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गये तार बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय खण्डवा पेश किया गया।










