ताज़ा ख़बरें

ईदुज्जुहा पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल रहे तैनात-कलेक्टर श्री गुप्ता

खास खबर

ईदुज्जुहा पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल रहे तैनात-कलेक्टर श्री गुप्ता
खण्डवा 06 जून, 2025 –
 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि ईदुज्जुहा का पर्व 07 जून को मनाया जावेगा। पर्व के दौरान विगत वर्षों के अनुसार व्यवस्थाये की जाना है। उन्होंने पुलिस विभाग को कहा कि जिले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए  ईदुज्जुहा के दिन शहर में मंदिर/मस्जिदों, संवेदनशील स्थानों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाये । जिससे क्षेत्रान्तर्गल किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हो।नमाज अदा करने के समय कहारवाड़ी, इमलीपुरा से बड़े वाहन निकलना प्रतिबंधित किया जावे। साथ ही यह भी व्यवस्था की जावे की तदसमय यातायात में किसी भी प्रकार का अवरोध न हो।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि इदुज्जुहा के दिन सड़को पर यातायात की व्यवस्था तथा आवागमन को नियंत्रित किया जाये। जिससे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ होकर ट्रैफिक जाम न हो। विशेष रूप से इमलीपुरा, कहारवाडी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित किया जाये। ईदगाह स्थल पर झूले आदि सड़क पर नहीं लगाकर ईदगाह स्थान से दूर लगाये जाये। ईदुज्जुहा के दिन इस स्थल पर लगने वाले हाट बाजार को अन्यत्र स्थानान्तरित करने के लिए कहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!