कटनीमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री यादव की नागरिकों से अपील सांप या जहरीले कीड़े के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, करायें इलाज

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी  – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिलेवासियों विशेष कर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि इन दिनों तेज गर्मियों की वजह से सर्पदंश और जहरीले कीड़े के काटने की घटनाओं के मद्देनजर इनके काटने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल मे पीड़ित को पहुंचाने और झाड़-फूक में व्यर्थ समय नहीं गंवाने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने कहा है कि अस्पताल ले जाने पर और समय पर एंटी वेनम इंजेक्शन लगने से सर्पदंश पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।

 

कलेक्टर श्री यादव ने वर्तमान मे तेज गर्मी और इसके बाद बारिश शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों मे सर्पदंश की अधिक होने वाली घटनाओं के मद्देनजर सावधानी बतौर नागरिकों से अपील की है कि सर्पदंश या जहरीले कीड़े के काटने की घटना होने पर झाड़-फूंक से मरीज को ठीक कराने के चक्कर मे नहीं पड़ें, बल्कि मरीज को उपचार के लिए तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने का लोगों से आग्रह किया है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि सांप के काटने पर झाड़-फूक से नहीं बल्कि एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन से ही मरीज की जान बचाई जा सकती है। जिले के जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता है । इसलिए सर्पदंश पीड़ित को यदि समय पर उपचार मिल जाये तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

 

गर्मियों मे सांप काटने के मरीज अधिक

 

सांप काटने के केस ग्रामीण क्षेत्र से अधिक आते है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आमजन की तरह ही जीव जंतु भी अधिक परेशान है। वे अपने बिलों से बाहर निकलते है और खेतों आदि में काम करने वाले लोग अनजाने में सर्पदंश का शिकार बन जाते है।

 

जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे

 

सांप अगर काट ले तो बिल्कुल भी देर नहीं करे और ना घबरायें। कोशिश करें कि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे। सांप कांटने वाली जगह पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। उस जगह को कपड़े से भी न बांधे और न ही सांप के जहर को मुंह से बाहर निकालें।

 

हर सांप विषैला नहीं होता

 

विशेषज्ञ चिकित्सकों के मुताबिक काटने वाले सभी सांप विषैले नहीं होते है। इसलिए सर्पदंश पीड़ित को घबराना नहीं चाहिए। सामान्यतः जहरीले सांपों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते है। जबकि गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते है। परंतु ये निशान दिखाई नहीं देते है। इसलिए सांप के काटने पर निशान नहीं दिखाई देने पर यह सोचना गलत होगा कि सांप ने नहीं काटा है। सांप के काटने पर करीब- करीब 95 प्रतिशत मामलों मे पहला लक्षण नींद का आना है। इसके साथ ही निगलने या सांस लेने मे तकलीफ होती है। आमतौर पर सांप काटने के आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!