
नगर परिषद ओंकारेश्वर ने करदाताओं को पूर्ण कर जमा करने पर जूट की थैली प्रदान की
शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने की अपील की
खण्डवा 03 जून, 2025 – मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय गीते ने बताया कि नगर परिषद ओंकारेश्वर में बकायदार करदाताओं के द्वारा समेकित कर, संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य करों का भुगतान निकाय कोष में एक मुश्त राशि जमा कर किया जा रहा है। साथ ही जिन बकायादारों द्वारा अपना संपूर्ण टैक्स नगर परिषद में जमा किया जा रहा है, उन्हें नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा जूट की थैली प्रदान की जा रही है और शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने की अपील की जा रही है।उन्होंने बताया कि पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसका पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगर की जनता से अपील की गई है कि अपना बकाया टैक्स समय पर जमा करवाएं एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध में सहयोग प्रदान करें











