
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
*जोन क्रमांक 3 ,4 और 6 में नगर निगम खंडवा द्वारा सफ़ाई अभियान चलाया गया*

खंडवा,नगर निगम खंडवा द्वारा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए जोन क्रमांक 3 , 4 और 6 में विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत इतवारा बाज़ार एवं ऊँट कुआँ क्षेत्र और इमलीपुरा में व्यापक सफ़ाई कराई गई तथा कचरा पॉइंट हटाए गए।
*गुलगुली नाले की सफ़ाई एवं जनजागरूकता अभियान*
ब्रह्मणपुरी वार्ड में स्थित गुलगुली नाले की सफ़ाई नगर निगम टीम द्वारा की गई, जिसमें एक ट्राली मलबा निकाला गया। साथ ही नाले के किनारे रह रहे निवासियों को समझाइश दी गई कि वे नाले में कचरा न डालें एवं स्वच्छता में सहभागिता निभाएं।
*इमलीपुरा नाले की सफ़ाई*
इमलीपुरा क्षेत्र के नाले की भी सफ़ाई कराई गई, जिससे जल प्रवाह में सुधार हो और गंदगी न फैले। यह अभियान नगर निगम की सतत निगरानी और स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
नगर निगम खंडवा नागरिकों से अपील करता है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।









