उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

शामली: हाईस्कूल में कार्तिक और इंटर में कन्हैया व यश बने जिला टॉपर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का जलवा

शामली: हाईस्कूल में कार्तिक और इंटर में कन्हैया व यश बने जिला टॉपर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का जलवा

  • शामली। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और शामली जिले में एक बार फिर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) में कार्तिक शर्मा ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में कन्हैया मंगल और यश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से 89.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। ये तीनों ही छात्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शामली के हैं।हाईस्कूल परीक्षा में दूसरे स्थान पर अर्पण ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि इंटरमीडिएट में रिया ने 89.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। ये दोनों छात्राएं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शामली की हैं।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया। टॉपर छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!