उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुजफ्फरनगर में काली पट्टी बांधकर निकाली गई ध्वज यात्रा, पहलगाम हमले के विरोध में नहीं बजे डीजे और ढोल

मुजफ्फरनगर में काली पट्टी बांधकर निकाली गई ध्वज यात्रा, पहलगाम हमले के विरोध में नहीं बजे डीजे और ढोल

संजय मिश्रा ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार का उत्सव उचित नहीं होगा। इसलिए श्रद्धालुओं ने काली पट्टी बांधकर आतंकवाद के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेता सुशील शर्मा ने कहा कि “आज की यात्रा पूरी तरह श्रद्धा और विरोध का प्रतीक है। जिस कार्यक्रम में ढोल-नगाड़े और डीजे बजने थे, वह सब रद्द कर दिए गए हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अब वक्त आ गया है कि वह अपनी 36 इंच की छाती दिखाएं और पाकिस्तान को उसके किए की सख्त सजा दें।”

स्वामी पंडित भगवान शर्मा ने कहा कि “आज भगवान परशुराम का विधिवत अभिषेक और पूजन हुआ है, लेकिन साथ ही हम सभी ने काली पट्टी बांधकर पहलगाम हमले का विरोध किया है। यह हमला बेहद निंदनीय है और इसकी कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया होनी चाहिए।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!