अयोध्या में ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की फसलें बर्बाद
अयोध्या, 17 अप्रैल 2025:
अयोध्या जिले में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली और भारी ओलावृष्टि हुई। खेतों में गिरे ओलों की मोटी परत से ज़मीन सफेद हो गई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
.a hsrc=”https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/04/Screenshot_20250417_174015_WhatsApp.jpg” alt=”” width=”720″ height=”1600″ class=”alignnone size-full wp-image-284061″ />
स्थानीय किसानों के अनुसार, यह ओलावृष्टि ऐसे समय में हुई है जब रबी की फसलें कटने के कगार पर थीं। गेहूं, चना और सरसों की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान अब पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवज़े की मांग की है और सरकार से आग्रह किया है कि फसल बीमा योजना को जल्द से जल्द लागू कर राहत दी जाए।
(तस्वीर में ओलों से ढकी ज़मीन देखी जा सकती है, जो हाल ही में हुई ओलावृष्टि की भयावहता को दर्शाती है
रिपोर्टिंग
दुर्गेश पाण्डेय











